Kumar kushagra : जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र भारतीय ए क्रिकेट टीम में

जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का चयन भारतीय ए क्रिकेट टीम में किया गया है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का चयन भारतीय ए क्रिकेट टीम में किया गया है. कुशाग्र नौ जून से श्रीलंका में शुरू होने वाली एक दिवसीय त्रिकोणीय शृंखला में हिस्सा लेंगे. इस सीरीज में भारत के अलावा मेजबान श्रीलंका व आफगानिस्तान ए की टीमें खेलती हुई नजर आयेगी. कदमा के रहने वाले कुमार कुशाग्र ने 2025-26 रणजी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आठ मैच की 12 पारियों में 47.66 की औसत से 572 रन बनाए. इसमें दो शतक व एक अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने झारखंड टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दस मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 60.28 की औसत से 422 रन बनाए. वह रन बनाने के मामले में इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे. इसमें उनका चार अर्धशतक भी शामिल है. विकेट के पीछे अपनी मुस्तैदी के लिए जाने जाने वाले कुमार कुशाग्र फिलहाल गुजरात टाइटंस की ओर से आइपीएल में खेल रहे हैं. कुमार कुशाग्र की चयन पर जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि यह झारखंड के लिए अच्छी खबर है. कुशाग्र पिछले तीन चार सीजन से निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >