झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति की अध्ययन यात्रा, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से मिले विधायक मंगल कालिंदी
Jharkhand News, Jamshedpur News, जमशेदपुर न्यूज (कुमार आनंद) : झारखंड विधानसभा की पुस्तकालय विकास समिति अध्ययन यात्रा के दौरान आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी पुस्तकालय समिति के सभापति इरफान अंसारी के देवघर स्थित आवास पहुंचे. वहां जाकर उनके पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उनसे आशीर्वाद भी लिया.

दूसरी ओर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी आज देवघर के मधुपुर भी पहुंचे. इस दौरान वे दिवंगत मंत्री और झामुमो के दिग्गज नेता रहे हाजी हुसैन अंसारी के आवास पर गये और वहां उनके पुत्र हफीजुल हसन से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने उन्हे सांत्वना दी और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.