Jamshedpur News : झारखंड में स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा, एक्सएलआरआइ और जीडको के बीच एमओयू

एक्सएलआरआइ और झारखंड सरकार के उपक्रम झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीडको) के बीच राज्य में स्टार्टअप इनक्यूबेशन को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये.

सर्कुलर इकोनॉमी और वन उत्पाद आधारित उद्यमों पर होगा अध्ययन

छह महीने तक चलेगा विशेष स्कोपिंग अध्ययन, 100 उद्यमों की पहचान और इनक्यूबेशन में मिलेगा सहयोग

Jamshedpur News :

एक्सएलआरआइ और झारखंड सरकार के उपक्रम झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीडको) के बीच राज्य में स्टार्टअप इनक्यूबेशन को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये. इस पहल का उद्देश्य झारखंड में नवाचार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है. समझौते के तहत सर्कुलर इकोनॉमी और गैर-इमारती वन उत्पाद (एनटीएफपी) आधारित उद्यमों पर व्यापक अध्ययन किया जायेगा. इसके साथ ही वेस्ट-टू-वेल्थ, एग्रो-प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में उद्यमिता की संभावनाओं को बढ़ावा दिया जायेगा.

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि इस पहल से टिकाऊ आजीविका और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा. वहीं उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप के नये अवसर पैदा होंगे.

रणनीतिक साझेदारी के तहत एक्सएलआरआइ छह महीने तक विशेष अध्ययन करेगा. अध्ययन पूरा होने के बाद पूरे झारखंड में सर्कुलर इकोनॉमी और एनटीएफपी आधारित 100 उद्यमों की पहचान कर उनके इनक्यूबेशन में सहयोग दिया जायेगा.

जीडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने बताया कि एक्सएलआरआइ नॉलेज पार्टनर के रूप में मेंटरशिप, प्रशिक्षण और निवेशकों से जुड़ाव सुनिश्चित करेगा. समारोह में एक्सएलआरआइ का प्रतिनिधित्व अकादमिक डीन प्रो संजय पात्रो, प्रो टाटा एल रघु राम, प्रो कल्याण भास्कर, प्रो सौरव स्नेहव्रत और प्रो विनायक राम त्रिपाठी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >