जमशेदपुर : एसएसपी डाॅ एहतेशाम वकारिब ने सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. एसएसपी कार्यालय के कक्ष में हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतें सुनी गयीं. इसमें साइबर अपराध, यातायात, भूमि विवाद समेत कई मामले शामिल थे. एसएसपी ने खुद सभी मामले की जानकारी ली. कार्यक्रम के दौरान ही सभी संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जनता से प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया.
जमीन से जुड़े मामलों में राजस्व अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष और स्थायी समाधान निकालने का आदेश भी दिया. पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करने व पुलिसिया कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
