Sraikela-Kharswan chess : सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 87 खिलाड़ी शामिल

सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज एसोसिएशन की मेजबानी में शनिवार से टीएसजी एनआइटी में 21वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.

जमशेदपुर. सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज एसोसिएशन की मेजबानी में शनिवार से टीएसजी एनआइटी में 21वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. सुमन कुमार सिन्हा की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला भर के कुल 87 खिलाड़ी (महिला-पुरुष) हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन राउंड तक के मुकाबले हुए. तीसरे राउंड में प्रमुख उलटफेर देखने को मिला, जहां बोर्ड नंबर एक पर मिलन कुमार को देवज्योति विश्वास ने पराजित किया. जबकि बोर्ड नंबर तीन पर अजय कुमार को अवकेश विक्रम के हाथों हार का सामना करना पड़ा. तीन चक्रों की समाप्ति के बाद 11 खिलाड़ी 3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर चल रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ गौतम सुतरधार ने किया. मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर आरपी सिंह, टाटा स्टील गम्हरिया के हेड सेफ्टी सुनील कुमार, जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार एवं कॉमनवेल्थ एवं एशियन मेडलिस्ट वत्सल सिंघानिया एनके व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >