जमशेदपुर. जिले की महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से अस्मिता वॉलीबॉल व बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया गया. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में अस्मिता बास्केटबॉल लीग की शुरुआत हुई. इसमें 16 टीमों की कुल 160 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं. लीग का उद्घानट अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने किया. मौके पर जेबीए के सचिव आनंद बिहारी दुबे, पूर्व ओलिंपियन हरभजन सिंह, खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की व अन्य लोग मौजूद थे. वहीं, रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में अस्मिता वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है. 26 अप्रैल को बारीडीह में ताइक्वांडो, 27 अप्रैल को सितारामडेरा में अस्मिता बॉक्सिंग लीग और 30 अप्रैल को गुरुजात संघ में अस्मिता कबड्डी लीग का आयोजन होगा.
Asmita league : अस्मिता वॉलीबॉल व बास्केटबॉल सिटी लीग शुरू
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खेल शाखा की ओर से अस्मिता वॉलीबॉल व बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर (फाइल फोटो)