jamshedpur news : जुगसलाई में बढ़ाये गये होल्डिंग टैक्स का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में रेंट पेयर्स एसोसिएशन का किया गया पुनर्गठन, लोगों से पुरानी दर पर ही टैक्स जमा करने की अपील की

jamshedpur news : जुगसलाई में होल्डिंग टैक्स में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी का विरोध तेज होता जा रहा है. इस मामले को लेकर शनिवार को आम वरिष्ठ नागरिकों की बैठक में साफ तौर पर घोषणा की गयी कि वे लोग किसी भी हाल में नया टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे. पुरानी दर से ही टैक्स का भुगतान करेंगे. लोगों से अपील की गयी है कि वे नयी दर से टैक्स न दें, पुरानी दर पर ही टैक्स दें. क्योंकि, यह जनहित में फैसला नहीं है. इसको लेकर एक बार फिर से नये सिरे से आंदोलन की भी घोषणा की गयी. बता दें कि होल्डिंग टैक्स के विरोध को लेकर जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन का पुनर्गठन भी किया गया है. जुगसलाई के जैन सभागार में हुई बैठक में सारे लोगों ने एक स्वर से नये होल्डिंग टैक्स का विरोध करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे लोग जुगसलाई बंद का भी आह्वान करेंगे. कारोबारी तौर पर बड़ा इलाका माने जाने वाले जुगसलाई के लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. वहीं, जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बनाये गये हैं, जबकि एक संरक्षक मंडल भी बनाया गया है. संरक्षक मंडल में मुरलीधर केडिया, जोगी मिश्रा, जयप्रकाश सिंह जेनू, महेंद्र पाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, शिव कुमार शर्मा, मोहम्मद जुबैद, शीला नाथ सिंह, महेंद्र मिश्रा व गुरमुख सिंह को शामिल किया गया है. बैठक में तय किया कि आंदोलन के पहले चरण में जुगसलाई नगर परिषद की चेयरमैन नौशीन खान, वाइस चेयरमैन अर्चना दुबे व पार्षदों से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा जायेगा, जिसमें इस मनमाने टैक्स का विरोध में एक प्रस्ताव पास कर सरकार को भेजने का अनुरोध किया जायेगा. उसके बाद उपायुक्त व सभी विधायकों से मिलकर 20 फीसदी बढ़ाये गये टैक्स को निरस्त करने का अनुरोध किया जायेगा. अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो जुगसलाई बाजार बंद करवाया जायेगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व नगर विकास मंत्री से मिलकर नये होल्डिंग टैक्स को तत्काल रोकने की मांग की जायेगी. जरूरत पड़ी, तो हाइकोर्ट में याचिका भी दायर की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >