Jamshedpur news.मानगो में होल्डिंग, जलकर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस के लिए विशेष कैंप आज

सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कैंप चलेगा

Jamshedpur news.

मानगो नगर निगम के लोग रविवार 16 फरवरी को भी होल्डिंग टैक्स, जलकर और ट्रेड लाइसेंस बना या रिन्यू करा सकते हैं. आम जनता की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से रविवार को नौ जगहों पर कैंप लगाया जा रहा है. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कैंप चलेगा. नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने कहा कि आम जनता कैंप में आकर अपने बकाया टैक्स का भुगतान करें और झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 के अंतर्गत दंड के भागी होने से बच सकते हैं.

चलेगा विशेष जांच अभियान

निगम की ओर आने वाले समय में विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा. मानगो निगम क्षेत्र में कई ऐसे घर हैं, जो अब भी होल्डिंग टैक्स जमा नहीं करते. वहीं दुकानें बिना ट्रेड लाइसेंस के ही कारोबार चला रहे हैं. कई घरों में सप्लाई पानी का इस्तेमाल किया जाता है, अवैध तरीके से कनेक्शन लिये हुए हैं. उपभोक्ता वाटर यूजर चार्ज का भुगतान नहीं कर रहे हैं व न ही उनके घरों में वाटर मीटर लगा है. इन सबका विभाग गहन सर्वे कराने जा रहा है. औचक जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा.

बकायेदारों को नोटिस

होल्डिंग टैक्स के बकायेदारों को शनिवार को भी नगर निगम की ओर से नोटिस जारी की गयी. नोटिस में सात दिनों के अंदर बकाया भुगतान करने करने को कहा गया है, अन्यथा बैंक खाता फ्रिज करने की निगम ने चेतावनी दी गयी है. अब तक 10 हजार से ज्यादा बकायेदारों को नोटिस जारी की चुकी है.

इन स्थानों पर लगेगा कैंप

1. वार्ड नंबर – 9 सहारा सिटी

2. वार्ड नंबर – 9 आस्था स्पेस टाउन3. वार्ड नंबर – 8 क्रिसेंट टावर

4. वार्ड नंबर – 9 विजया ग्रीन अर्थ5. वार्ड नंबर – 9 आस्था स्पेस टाउन

6. वार्ड नंबर -10 सुंदर गार्डन7. वार्ड नंबर – 9 पुष्पांजलि कॉम्प्लेक्स

8. वार्ड नंबर – 10 घरौंदा एन्क्लेव9. वार्ड नंबर – 8 क्रिसेंट टावर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >