Jamshedpur News : सोनारी : ठेकेदार को कार सवार युवकों ने किया अगवा, आधे घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Jamshedpur News : बिष्टुपुर सीएच एरिया से शुक्रवार की शाम कार सवार युवकों ने सोनारी कागलनगर निवासी सह भवन निर्माण ठेकेदार अक्षत आनंद को पिस्तौल का भय दिखाकर कार समेत अगवा कर लिया.

रिकवरी एजेंट पिंटू सिंह गिरफ्तार, सोनारी थाना में पुलिस की रही पूछताछ

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर सीएच एरिया से शुक्रवार की शाम कार सवार युवकों ने सोनारी कागलनगर निवासी सह भवन निर्माण ठेकेदार अक्षत आनंद को पिस्तौल का भय दिखाकर कार समेत अगवा कर लिया. अक्षत आनंद कार में अपने दो साथी धनबाद निवासी विकास वर्णवाल और कदमा निवासी राजेश कुमार साह के साथ साकची से सोनारी स्थित घर लौट रहे थे. अचानक हुई वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गयी. अपहरण करने के बाद युवक ठेकेदार अक्षत आनंद को कदमा मरीन ड्राइव के पास स्थित रिकवरी एजेंट पिंटू सिंह के पास ले गये. इस दौरान युवकों ने कार में ही ठेकेदार अक्षत की पिटाई भी की. वारदात की जानकारी अक्षत के दोस्तों ने सोनारी थाना की पुलिस को दी. जिसके बाद सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने तत्परता दिखाते हुए आधे घंटे के अंदर अक्षत को कदमा स्थित पिंटू सिंह के कार्यालय से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में रिकवरी एजेंट पिंटू सिंह को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस पिंटू सिंह से सोनारी थाना में पूछताछ कर रही है. इस संबंध में ठेकेदार अक्षत ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत की है.

अक्षत के अनुसार उन्होंने सोनारी में घर बनाने का ठेका लिया था. जिसमें बतौर पार्टनर सिद्धार्थ राव भी शामिल थे. कुछ दिनों बाद उन्होंने काम नहीं करने की बात कह कर मुझसे सात लाख रुपये की मांग की. जबकि मैंने रुपये काम में लगा दिया था. शुक्रवार को साकची से अपने दो साथी के साथ कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सीएच एरिया में कार सवार सात युवकों ने ओवरटेक कर रोका और पिस्तौल का भय दिखाकर मुझे जबरन अपने वाहन में बैठा लिया. मेरे दोस्तों को कार से उतार कार भी छीन लिया. कार में भी उनलोगों ने मेरी पिटाई की और पिंटू सिंह के कार्यालय ले गये, जहां से पुलिस ने मुझे बचा लिया. अक्षत के अनुसार सिद्दार्थ राव से कारोबार को लेकर उनका विवाद था. उन्होंने कोई वाहन फाइनांस नहीं कराया है, बावजूद पिंटू सिंह व उसके लड़कों ने पिस्तौल का भय दिखाकर मुझे अगवा किया. पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

पुलिस के अनुसार अक्षत के अपहरण की सूचना मिली थी. जिसके बाद उन्हें कदमा से बरामद कर लिया गया है. रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >