Jamshedpur news. आसनसोल में एनआइ वर्क को लेकर छह ट्रेनें रद्द, टाटा बक्सर, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें देर से चलेंगी
बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 10 मई को बक्सर से 3 घंटे और 17 मई को 4 घंटे 40 मिनट की देरी से खुलेगी
Jamshedpur news.
पूर्वोत्तर रेलवे के आसनसोल मंडल के तहत सीतारामपुर-झाझा खंड के मथुरापुर स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआइ) कार्य किया जाना है. इसके लिए रेलवे द्वारा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसका सीधा असर यात्री ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा. 10 से 17 मई को कई महत्वपूर्ण मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेट और री-शिड्यूल किया गया है.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें. इसके तहत छह ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत आसनसोल-जसीडीह-अंडाल मेमू 10, 14, 15 और 17 मई, जसीडीह-बांका-जसीडीह मेमू 10, 14, 15 और 17 मई, आसनसोल-जसीडीह मेमू 10 और 17 मई, जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू 10 और 17 मई, झाझा-देवघर मेमू 17 मई और आसनसोल-बर्द्धमान रूट की मेमू ट्रेनें 17 मई को रद्द रहेंगी. इसी तरह कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट होगी. वहीं, कई ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है. बर्द्धमान-झाझा-बर्द्धमान मेमू (10, 14, 15, 16 और 17 मई को) आसनसोल स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से वापस होगी. आसनसोल और झाझा के बीच यह रद्द रहेगी. देवघर-पटना मेमू और मोकामा-जसीडीह-किऊल मेमू 17 मई को झाझा स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त व शुरू करेंगी. टाटानगर-बक्सर और इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है. इसके तहत टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस 10 मई को टाटानगर से 2 घंटे, 14 मई को 3 घंटे, 15 व 16 मई को 2 घंटे 45 मिनट और 17 मई को 2 घंटे 5 मिनट की देरी से खुलेगी. बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस 10 मई को बक्सर से 3 घंटे और 17 मई को 4 घंटे 40 मिनट की देरी से खुलेगी. धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी यह ट्रेन भी 10, 15 और 17 मई को 1 घंटे से लेकर 4.5 घंटे तक की देरी से खुलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा-पटना वंदे भारत और देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में भी 10 और 17 मई को 1 से 3 घंटे तक का बदलाव किया गया है. हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस और नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलेंगी.