जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में शनिवार से दो दिवसीय पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपिनयशिप की शुरुआत हुई. पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील आइबी एमडी विभाग के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज दीपांकर दासगुप्ता, डॉ मनीष डूडिया, मोहित झा, सुधा झा, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, रविशंकर नेवार, मलय कुमार डे, प्रज्ञा पारोमिता चक्रवर्ती, ललिता शर्मा, राजन गुप्ता, लक्ष्मी साहू मौजूद थी. पहले दिन सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग में कई इवेंट हुए. रविवार को टूर्नामेंट का समापन होगा.
East singhbhum yogasana: जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शुरू
जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में शनिवार से दो दिवसीय पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपिनयशिप की शुरुआत हुई.
