जमशेदपुर. चिन्मया विद्यालय, टेल्को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग का खिताब जीत लिया है. कीनन स्टेडियम में शनिवार को खेले गये फाइनल मैच में चिन्मया विद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए. विग्नेश कुमार ने 50 और दिव्यम ने 40 रनों की पारी खेली. शिक्षा निकेतन की ओर से सत्यम कुमार मिश्रा ने दो विकेट लिये. जवाब में शिक्षा निकेतन की टीम 16.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी. प्रतीक राज यादव ने 31 रनों का योगदान दिया. निथिक भारद्वाज ने पांच विकेट लिये. दिव्यम को दो विकेट मिला. दिव्यम प्लेयर ऑफ द मैच रहे. पुरस्कार वितरण समारोह में जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी, पूर्व सचिव राकेश वर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम में पूर्व रणजी क्रिकेटर सतीश सिंह, चिन्मया विद्यालय की प्राचार्या मीना बिल्खू, शिक्षा निकेतन की प्राचार्या सुनीता डे, जेएससीए स्कूल एंड क्लब के प्रतिनिधि डी उमा राव, तरित घोष व परवेज खान शामिल हुए.
Jsca school league : शिक्षा निकेतन को हराकर चिन्मया विद्यालय बना चैंपियन
जमशेदपुर. चिन्मया विद्यालय, टेल्को की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए स्कूल लीग का खिताब जीत लिया है.
