सीतारामडेरा: आग तापने के दौरान महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत

सीतारामडेरा: आग तापने के दौरान महिला जख्मी, इलाज के दौरान मौत

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर न्यू सीतारामडेरा की रहने वाली पूनम देवी (55) का सोमवार को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. 20 नवंबर को ठंड से बचने के लिए आग तापने के दौरान जलने से वह जख्मी हो गयी थी. सोमवार को मौत के बाद उनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर ही आग ताप रही थी. उसी दौरान कपड़े में अचानक से आग पकड़ लिया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी. उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया. जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >