Jamshedpur news. बागबेड़ा में स्थापित होगा शिबू सोरेन की प्रतिमा

पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिबू सोरेन की उपलब्धियों व उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत चर्चा की

Jamshedpur news.

बागबेड़ा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा. यह निर्णय बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया. पश्चिम बागबेड़ा पंचायत भवन में बुधवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शिबू सोरेन की उपलब्धियों व उनके द्वारा किये गये कार्यों पर विस्तृत चर्चा की. मुखिया जमुना हांसदा ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित होने से हमेशा उनके योगदान व कार्यों को याद किया जायेगा. वे सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. मुखिया जमुना हांसदा, सुनील किस्कु, धनमनी मार्डी, मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू, सविता टुडू, नीलू देवी, आंगनबाड़ी सेविका, ग्रामीण महिला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >