करनडीह ब्लॉक क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल आयोजित

karandih block cricket team. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से 26 नवंबर से शुरू विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) की ओर से 26 नवंबर से शुरू विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए करनडीह ब्लॉक क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल शनिवार को घाटशिला रोड स्थित एआरजीसी मैदान में संपन्न हुई. ट्रायल में लगभग 47 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. ट्रायल के दौरान आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब (एआरजीसी) के सदस्य व अन्य लोग मौजूद थे. करनडीह ब्लॉक टीम ने 2021-22 के विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >