गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए चला जांच अभियान

जमशेदपुर में जीवन ज्योति संस्था और रोटी बैंक ने गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और योग शिविर की शुरुआत की है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बढ़ते गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) को देखते हुए जीवन ज्योति संस्था ने रोटी बैंक के सहयोग से शहर में जागरूकता एवं निःशुल्क जांच अभियान शुरू किया है. संस्था के संस्थापक एवं रोटी बैंक के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक रविवार को बीपी और शुगर की निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है.

इसी क्रम में मानगो डिमना रोड में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने जांच कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया. इसके साथ संस्था मॉर्निंग वॉकर्स क्लब, योग व प्राणायाम कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है. डिमना रोड स्थित जिम पार्क में प्रत्येक शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से नियमित मॉर्निंग वॉक करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से नियमित योग, प्राणायाम, मॉर्निंग वॉक और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >