जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 224 बच्चों की हुई जांच

जमशेदपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में 224 बच्चों की जांच हुई, जिसमें 34 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान की गई है.

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के संयुक्त तत्वावधान में तथा अभियान निदेशक के निर्देशानुसार सदर अस्पताल, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में जन्मजात हृदय रोग से संबंधित स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.

इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि इस शिविर में पूर्वी सिंहभूम से 25 बच्चों सहित कुल 224 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिनमें से पूर्वी सिंहभूम के 13 बच्चों समेत 34 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पहचान की गयी. इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ सह जिला नोडल पदाधिकारी, बंकिम, शुभाशीष एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >