Jamshedpur News : साकची : ट्यूशन में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, डीसी लाउंज में युवकों ने की तोड़फोड़

Jamshedpur News : साकची कालीमाटी रोड में ट्यूशन पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.

विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों पर भी किया हमला, महिलाओं के साथ भी किया दुर्व्यवहार

Jamshedpur News :

साकची कालीमाटी रोड में ट्यूशन पढ़ने वाले दो बच्चों के बीच हुए विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया. बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मामला साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड के पास की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डीसी लाउंज के पास एक महिला बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. ट्यूशन में पढ़ने वाले दो बच्चों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया. उसके बाद एक बच्चे ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. उसके बाद सोमवार की शाम करीब छह बजे दर्जनों युवक लाठी-डंडा और तेज हथियार लेकर ट्यूशन के पास आ गये. ट्यूशन की छुट्टी होने के बाद लड़कों ने बच्चे पर हमला कर दिया. सूचना मिलने के बाद डीसी लाउंज के मालिक दिलीप और आसपास रहने वाले कई लोगों ने मारपीट कर रहे युवकाें का विरोध किया. जिसके बाद युवकों ने विरोध कर रहे लोगों पर भी हमला कर दिया. हमला में धर्मा राव और मोंटी अग्रवाल जख्मी हो गये. माेंटी अग्रवाल पर बदमाशों ने इंजेक्शन से हमला किया.

महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवहार

आरोप है कि बच्चों के झगड़े को शांत कराने के दौरान कुछ लोगों ने हरवे-हथियार से हमला किया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया. हंगामा होने पर स्थानीय लोगों ने कालीमाटी रोड पर बदमाशों को खेदेड़ कर पीटा. इस दौरान मारपीट करने आये दो युवकों को भी गंभीर चोट लगी है. सूचना मिलने के बाद साकची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. इसके बाद वार्ता के लिए दोनों पक्ष साकची थाना पहुंचे. जहां फिर से दोनों गुट के लोग आपस में भिड़ गये.

सैलून में घुसकर की तोड़फोड़

वहीं दूसरी ओर अभी साकची थाना में मामले को समाप्त करने को लेकर पुलिस के साथ वार्ता चल ही रही थी कि कुछ युवकों ने बिष्टुपुर रामदास भट्ठा स्थित डीसी लाउंज सैलून में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने सैलून के सभी सामानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन उससे पूर्व सभी मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक रॉड लेकर बिष्टुपुर स्थित सैलून पहुंचे. वहां तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गये.

दिलीप ने बताया कि साकची में उनके घर का एक बच्चा ट्यूशन पढ़ने जाता है. जहां सहकर्मी के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. सहकर्मी ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. जिसके बाद बाहरी लड़के दर्जनों की संख्या में हरवे-हथियार लेकर आये और हमला कर दिया. जब आसपास के लोगों ने उनका विरोध किया गया, तो वे लोग बिष्टुपुर स्थित डीसी लाउंज सैलून में पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं सैलून में मौजूद ग्राहकों व कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >