स्थायी समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

स्थायी समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

जमशेदपुर:

जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को स्थायी समिति की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही जेई, एई, पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों से विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. बैठक में विकास योजनाओं को स्थल जाकर देखने के लिए एक जांच टीम भी बनायी गयी. जिसमें प्रखंड प्रमुख समेत अन्य पंचायत समिति सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा, किशोर कुमार सिंह, मनोज कुमार, रैना पूर्ति, रूद्रो मुंडा समेत अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >