Jamshedpur News : रतन टाटा की प्रथम पुण्यतिथि पर सिदगोड़ा में बांटी गयी पठन सामग्री

Jamshedpur News : भारत के औद्योगिक विकास को नयी दिशा देने वाले और मानवीय मूल्यों एवं सादगी के प्रतीक रतन टाटा की प्रथम पुण्यतिथि पर सिदगोड़ा में कानन इंटरप्राइजेज ने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

Jamshedpur News :

भारत के औद्योगिक विकास को नयी दिशा देने वाले और मानवीय मूल्यों एवं सादगी के प्रतीक रतन टाटा की प्रथम पुण्यतिथि पर सिदगोड़ा में कानन इंटरप्राइजेज ने कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. सर्वप्रथम, उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान जरूरतमंद बच्चों और विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया.

इसके पश्चात कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और कारखाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में गौतम कुमार, फूलचंद बाउरी, ज्योति बेहरा, विकास कुमार, विजय मुखी, गुरुवारी हांसदा, रामजनम, गौरव कुमार, आशीष तांडी, शालू मुखी, अमन करमाली, दीपक पांडे, संजीव कुमार, दीनबंधु सिंह, तरनी सेन महतो, रामा मुखी शामिल है.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कानन इंटरप्राइजेज की संस्थापक कानन खां, राष्ट्रीय इंटक के सचिव विजय खां, सुलोचना मिश्रा, भानु भास्कर, दीपक गुप्ता, दीपक सिंह, सौरभ झा, प्रीति कुमारी, रोहित शर्मा, विशाल वर्मा, आकाश झा, रूबी ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >