Jamshedpur news.
जेएन टाटा वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर बिष्टुपुर में पैदल रैली निकाली गयी. बिष्टुपुर केएमपीएम कॉलेज के पास रैली को संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर बीबी सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया. इस दौरान इंस्टीट्यूट के छात्र- छात्राओं ने हाथ में सड़क सुरक्षा से संबंधित तख्ती और पोस्टर लेकर पैदल बिष्टुपुर गोलचक्कर तक गये, फिर वापस केएमपीएम कॉलेज के पास लौटे. इस मौके पर टाटा स्टील के पदाधिकारी पंकज राजू, रवि प्रकाश, एनसी सिन्हा के अलावा वकार अहमद खान, श्वेता सिंह, मनीषा, पल्लवी समेत अन्य मौजूद थे. रैली के पश्चात सड़क सुरक्षा से संबंधित नाटक, लेख और चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
