मनसा पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे घर, दुर्घटना में एक की चल गयी जान, दूसरा घायल

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार शाम 407 वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजू महतो की मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई श्यामपदो महतो घायल हो गए. दोनों मनसा पूजा का प्रसाद खाकर घर लौट रहे थे.

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बुधवार शाम साढ़े छह बजे पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास 407 वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजू महतो (45) की मौत हो गई. वहीं, उसका चचेरा भाई श्यामपदो महतो (42) घायल हो गये. मृतक राजू महतो व उसके चचेरा भाई श्यामपदो महतो बोड़ाम के शुक्ला अपने घर से मनसा पूजा का प्रसाद खाकर जमशेदपुर के जुगसलाई लौट रहे थे. दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं. पेशे से मजदूर बताए जाते हैं. दोनों जमशेदपुर में मजदूरी का काम करते थे. जुगसलाई में भाड़ा के घर में रहते थे.

एक ही बाइक पर सवार थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने शुक्ला गांव से जुगसलाई घर लौट रहे थे. इसी दौरान पगदा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास उनकी बाइक को विपरीत दिशा से आ रही 407 वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. ग्रामीणों ने बोड़ाम थाना को मामले की जानकारी दी. हलुदबनी ओपी के पुलिस पदाधिकारी व कैंप में तैनात सैप जवान मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने दोनों घायलों को अपने वाहन से तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्यामापद महतो का इलाज जारी है.

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए हैं. परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया - घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना के बाहर सड़क पर पुलिस चेकनाका लगा कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की जांच की गई. इसके बाद गाड़ी के बॉडी पर खून लगे एक 407 वाहन को पुलिस ने पकड़ कर मामले की जांच कर रही हैं. फिलहाल वाहन को पटमदा थाना में रखा गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dilip chandra poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >