झारखंड के इस शहर में 3 दिन तक देखें राज कपूर की यादगार फिल्में, ‘आग’ से शुरू, ‘श्री 420’ पर खत्म

Raj Kapoor Movies: बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर झारखंड के शहर में 3 दिन तक उनकी यादगार फिल्में दिखाई जाएंगी.

Raj Kapoor Movies|Raj Kapoor Birth Anniversary| हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर का जन्म शताब्दी (14 दिसंबर) वर्ष झारखंड में भी मनाया जा रहा है. राज कपूर की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के मल्टीप्लेक्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रहीं हैं.

जमशेदपुर के पीएम मॉल मल्टीप्लेक्स में हर दिन देखें 2 फिल्में

राज कपूर शताब्दी समारोह 13 से 15 दिसंबर तक देश भर में चलेगा. झारखंड के जमशेदपुर शहर में बिष्टुपुर के पीएम मॉल मल्टीप्लेक्स में हर दिन राज कपूर की 2-2 फिल्में दिखायी जाएंगी. यह जानकारी पीएम मॉल के नीतेश कुमार ने दी.

‘आग’ और ‘बॉबी’ जैसी फिल्में देख सकेंगे राज कपूर की जयंती पर

उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को फिल्म ‘आग’ से राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह का आगाज होगा. यह शो शाम 6 बजे शुरू होगा. इसके बाद शाम 9:05 बजे से दूसरे शो में फिल्म ‘बॉबी’ दिखाई जायेगी.

15 दिसंबर को आखिरी शो में दिखाई जाएगी ‘श्री 420’

शनिवार (14 दिसंबर) को अपराह्न 3:40 बजे ‘मेरा नाम जोकर’ और शाम 8:35 बजे फिल्म ‘संगम’ प्रदर्शित की जायेगी. 15 दिसंबर को दोपहर 3:40 बजे फिल्म ‘संगम’ और रात को 8:15 बजे फिल्म ‘श्री 420’ दिखायी जायेगी.

Also Read

राजकपूर ने अलग ही अंदाज में कहा था ”जीना इसी का नाम है…”

Raj Kapoor Birth Anniversary: क्लैप बॉय के रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >