बागबेड़ा के फ्लैट में रेलवे अधिकारी की मिली लाश, हार्ट अटैक की आशंका, जांच जारी

बागबेड़ा में रेलवे असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर सुधांशु मिश्रा का शव उनके फ्लैट में मिला। शुरूआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के दयाल अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर स्थित सी 8 फ्लैट से शनिवार को रेल अधिकारी सुधांशु मिश्रा का शव बरामद किया गया. वह रेलवे में असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे. टाटानगर में पदस्थापित थे. उनकी ड्यूटी टाटा-बरहमपुर वंदेभारत ट्रेन में थी. बताया जाता है कि सुबह में उनको ड्यूटी पर जाना था. उन्हें लेने गाड़ी लेकर चालक पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो चालक ने उन्हें फोन किया. फोन की घंटी तो बज रही थी, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

अधिकारियों और बागबोड़ा पुलिस काे दी जानकारी

इसके बाद चालक ने इसकी जानकारी अधिकारियों और बागबेड़ा पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दरवाजा खोलकर जब अंदर गयी, तो देखा कि सुधांशु मिश्रा अचेत अवस्था में पड़े थे. तुरंत चिकित्सकों को बुलाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

बागबेड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मृतक सुधांशु मिश्रा रेलकर्मी थे. प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका है. हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना की जानकारी परिजनों और विभागीय पदाधिकारियों को भी दे दी गयी है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वह मूलरुप से ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले थे और वह अकेले ही भाड़े के मकान में यहां रहते थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि रात में छुट्टी के बाद उनको चालक ने उनके घर तक छोड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >