Jamshedpur News : माओवादियों के बंद को लेकर कोल्हान में रेलवे अलर्ट

Jamshedpur News : भाकापा (माओवादी) द्वारा बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य में 8 से 14 अक्तूबर तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्तूबर को एकदिवसीय बंदी आहूत की गयी है.

Jamshedpur News :

भाकापा (माओवादी) द्वारा बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य में 8 से 14 अक्तूबर तक प्रस्तावित प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्तूबर को एकदिवसीय बंदी आहूत की गयी है. इसको लेकर रेलवे ने सतर्कता बरती है. इसको लेकर रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. इसी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ विभाग सतर्क हो गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं. यात्री सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और आरपीएसएफ की तैनाती कर दी गई है.

इन रेलवे स्टेशन नक्सल प्रभावित होने के साथ साथ हावड़ा – मुंबई मुख्य रेल मार्ग में बसे होने के कारण इन तीनों स्टेशन पर रेलवे प्रशासन खास नजर रख रहे है. रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है. संवेदनशील रूटों पर एक्सप्रेस तथा यात्री ट्रेनों के आगे आगे मालगाड़ी चलाई का रही है. इसके अलावा रेलवे ट्रैक, पुल-पुलियों और स्टेशन परिसरों की लगातार जांच की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन या नजदीकी रेलवे स्टेशन पर सूचना दे. रेलवे के सीनियर डीसीएस आदित्य चौधरी ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है. आरपीएफ समेत तमाम स्तर पर सुरक्षा बरती जा रही है. कोल्हान के संवेदनशील इलाकों में ट्रेनों के आगे स्कॉट भी संचालित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >