Jamshedpur News : टाटा कमिंस में ग्रेड रिवीजन की तैयारी शुरू, कर्मचारियों से लिया जा रहा सुझाव

टाटा कमिंस के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन-1 अप्रैल 2026 से लंबित होने जा रहा है. समय पर ग्रेड रिवीजन कराने के लिए कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन ने चार्टर ऑफ डिमांड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.

Jamshedpur News :

टाटा कमिंस के कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन-1 अप्रैल 2026 से लंबित होने जा रहा है. समय पर ग्रेड रिवीजन कराने के लिए कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन ने चार्टर ऑफ डिमांड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. पहले चरण में ग्रेड रिवीजन के लिए यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कर्मचारियों से ग्रेड रिवीजन के लिए उनके सुझाव लिए जा रहे हैं.

कर्मचारियों की ओर से प्राप्त सुझावों को यूनियन अपने चार्टर ऑफ डिमांड में शामिल करेगी. सोमवार को भी यूनियन की ओर से कर्मचारियों से सुझाव लेने का सिलसिला जारी रहेगा. यूनियन का कहना है कि ग्रेड रिवीजन समझौता समय रहते हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >