Jamshedpur News : झारखंड में डाक विभाग का 275 करोड़ कारोबार का लक्ष्य, हर घर तक पहुंचेंगी सेवाएं

Jamshedpur News : झारखंड में डाक विभाग अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में डाकघरों के माध्यम से करीब 275 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है.

कर्मचारियों पर होने वाले खर्च का 50 फीसदी हिस्सा अपनी कमाई से किया जायेगा पूरा

सीपीएमजी संजीव रंजन ने प्रभात खबर से साझा की झारखंड में डाक विभाग की भविष्य की योजना

Jamshedpur News :

झारखंड में डाक विभाग अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में डाकघरों के माध्यम से करीब 275 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है. विभाग की कोशिश है कि कर्मचारियों व संचालन पर होने वाले कुल खर्च का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा अपनी कमाई से पूरा किया जा सके. यह जानकारी झारखंड के चीफ पोस्टमास्टर जनरल (सीपीएमजी) संजीव रंजन ने प्रभात खबर से बातचीत में दी. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभाग ने 243 करोड़ रुपये की आमदनी का लक्ष्य तय किया है, जिसमें फरवरी तक 189 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. मार्च के अंत तक लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास जारी है. अब तक सिटीजन सेवाओं में 67%, सेविंग योजनाओं में 84%, ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 114% और लाइफ इंश्योरेंस में 82% लक्ष्य प्राप्त किये जा चुके हैं.

हर घर तक डाक सेवाओं को पहुंचाने का लक्ष्य

सीपीएमजी ने कहा कि डाक विभाग का लक्ष्य हर घर तक सेवाएं पहुंचाना है. ग्रामीण डाक सेवकों की मदद से गांवों में और उद्योगों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. अब कई सुविधाएं डोर-स्टेप डिलीवरी के रूप में दी जा रही हैं और इसकी डिजिटल मॉनिटरिंग भी की जा रही है.

राज्य सरकार की कई योजनाओं में भी साझेदार के रूप में काम कर रहा डाक विभाग

सीपीएमजी ने बताया कि राज्य सरकार की कई योजनाओं में भी डाक विभाग साझेदार के रूप में काम कर रहा है. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एमएसएमई लाभुकों को किट की आपूर्ति डाक विभाग कर रहा है और अब तक 2800 लोगों तक किट पहुंचायी जा चुकी है, जिसे बढ़ाकर एक लाख लाभुकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है. वहीं नेशनल हेल्थ मिशन के तहत टीबी जांच के सैंपल दूरदराज के गांवों से सरकारी लैब तक पहुंचाने का काम भी डाक विभाग कर रहा है.

स्कूली बच्चों का आधार कार्ड व लाइफ सर्टिफिकेट भी करेगा तैयार विभाग

सीपीएमजी संजीव रंजन ने बताया कि सिटीजन सेवाओं को और बेहतर बनाना है. हाल में नये डाकघर भी खोले गये हैं. स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाना है. इस काम को भी डाक विभाग ही करेगा. इसके अलावा लाइफ सर्टिफिकेट भी लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >