संवाददाता, जमशेदपुर परसुडीह थाना अंतर्गत श्यामा प्रसाद स्कूल के बच्चों को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन सुरक्षा, नशामुक्ति जागरुकता, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, महिला एवं बालिका सुरक्षा, मानव तस्करी को लेकर जागरूक किया गया. इस मौके पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने छात्र- छात्राओं को जागरूक किया. वहीं, इससे जुड़ी कानूनी जानकारी भी दी. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
साइबर और नशामुक्ति को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
जमशेदपुर के श्यामा प्रसाद स्कूल में परसुडीह पुलिस ने छात्रों को साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। जानिए पूरी खबर।

परसुडीह के श्यामा प्रसाद स्कूल नें पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान | Prabhat Khabar Network