Jamshedpur News: युवकों ने पुलिस पर किया पथराव, ASI घायल... जानें क्या है मामला

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बाजा बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया. पथराव और तोड़फोड़ में एएसआइ घायल, पांच आरोपी हिरासत में.

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह में बुधवार देर रात करीब 12 बजे हंगामा कर रहे युवकों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की. घटना में एएसआइ कृष्ण कुमार घायल हो गये. पुलिस ने हंगामा कर रहे पांच युवकों को हिरासत में लिया है. घायल एएसआइ का एमजीएम अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया.

क्या था मामला?

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि डायल 112 पर देर रात तक गाना बजाकर डांस करने की शिकायत मिली थी. पुलिस टीम बाजा बंद कराने पहुंची तो नशे की हालत में कुछ युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान सिपाही का मोबाइल फोन छीन लिया, जबकि राइफल छीनने का भी प्रयास किया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया और पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाना ला गया. उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई और युवकों को हिरासत में लेने के बाद बस्तीवासी सिदगोड़ा थाना पहुंचे और पुलिस पर लोगों की पिटाई करने का आरोप लगाया. पुलिस मामले में हंगामा करने वाले युवकों पर पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shyam narayan jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >