Jamshedpur News : धनबाद में पेट्रोल पंप पर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने कदमा के आशीष को किया गिरफ्तार, हुआ हंगामा

Jamshedpur News : डोबो पुल पर रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब सादे लिवास में कार से पहुंचे कुछ लोगों ने कदमा निवासी आशीष सिंह राजपूत को पिस्तौल की नोंक पर गाड़ी में बैठाने लगे. यह नजारा देख आशीष के साथियों ने कार को घेर लिया.

भाजपा सांसद की स्वागत की चल रही थी तैयारी, इसी दौरान सादे लिवास में पहुंचकर पुलिस ने आशीष को किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने कार घेरा, तो हाथ से अंगूठी व अन्य सामान निकाल आशीष ने साथी को थमाया

Jamshedpur News :

डोबो पुल पर रविवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब सादे लिवास में कार से पहुंचे कुछ लोगों ने कदमा निवासी आशीष सिंह राजपूत को पिस्तौल की नोंक पर गाड़ी में बैठाने लगे. यह नजारा देख आशीष के साथियों ने कार को घेर लिया. बाद में जब साथियों को पता चला कि सादे लिवास में धनबाद पुलिस और आशीष को गिरफ्तार करने आयी है, तब सभी पीछे हट गये. इस दौरान आशीष ने अंगूठी और अन्य सामान निकालकर अपने साथी को थमा दिया. घटना शाम पांच बजे की है. उस वक्त भाजपा सांसद आदित्य साहु के स्वागत की तैयारी चल रही थी. डोबो पुल पर भाजपा समर्थक पटाखे छोड़ रहे थे.

जानकारी के अनुसार गत नौ सितंबर को धनबाद के राजगंज थाना अंतर्गत बीबीडी पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में पेट्रोल पंप मैनेजर शंभु अग्रवाल बाल-बाल बच गये थे. इस मामले में आशीष की संलिप्तता सामने आने के बाद धनबाद के राजगंज थाना की पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर रविवार की दोपहर जमशेदपुर के डोबो पुल के पास पहुंची और आशीष को गिरफ्तार कर लिया.

आशीष के जरिये साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

डोबो पुल के पास से गिरफ्तार आशीष सिंह राजपूत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब वारदात में शामिल उसके साथियों की तलाश में जुटी है.

फायरिंग के बाद प्रिंस खान और मेजर ने दो पेट्रोल पंप मालिक से मांगी थी 50 लाख की रंगदारी

जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर फायरिंग के बाद गैंगस्टर प्रिंस खान और मेजर ने दो पेट्रोल पंप के मालिक से 50-50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी. पेट्रोल पंप पर फायरिंग में मेजर नामक युवक का नाम आया है. पुलिस आशीष के जरिये मेजर की तलाश में जुटी है. आशीष के भी गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह से जुड़े होने की संभावना जतायी जा रही है. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

आशीष की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने चिंटू सिंह के साथ की हाथापाई

डोबो पुल पर आशीष की गिरफ्तारी के बाद मची अफरा-तफरी के बीच उसके साथी ने कार को घेर लिया. नजारा देख भाजपा नेता चिंटू सिंह भी पहुंचे. लेकिन चिंटू सिंह को जब पता चला कि कार में धनबाद पुलिस है, तो उन्होंने कार को जाने दिया. जिसके बाद आशीष के साथी भड़क गये और चिंटू सिंह के साथ हाथापाई करने लगे. इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिर दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गये. इस बीच कुछ भाजपा नेताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >