एसएसपी समेत पुलिस व प्रशासन ने किया पैदल मार्च

एसएसपी समेत पुलिस व प्रशासन ने किया पैदल मार्च

:: रामनवमी में लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने की अपील की (फोटो है) वरीय संवाददाता, जमशेदपुर रामनवमी पूजा और जुलूस में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए रविवार को एसएसपी किशोर कौशल की अगुवाई में पुलिस व प्रशासन ने कई क्षेत्रों का दौरा किया. मानगो समेत कई क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की व शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने की अपील की. एसएसपी ने अखाड़ा समिति से समय पर जुलूस निकालने की बात कही. इसके अलावा जुलूस व पूजा के दौरान धार्मिक विद्धेष फैलाने वाले गाने नहीं बजाने की बात की. प्रशासन और पुलिस पदाधिकारियों ने साकची, मानगो, डिमना रोड, मुंशी मोहल्ला, टेल्को, परसुडीह, जुगसलाई एवं अन्य थाना क्षेत्रों में भ्रमण किया. मौके पर डीडीसी मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत, एसडीओ पारुल सिंह के अलावा केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >