झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा, ऐसी है भाजपा की तैयारी

PM Modi in Jamshedpur: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं. उनकी यात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी भाजपा ने की है.

PM Modi in Jamshedpur: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम प्रभारी अभय सिंह ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की सभा ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है.

टाटानगर स्टेशन पर कार्यक्रम के बाद होगा पीएम मोदी का रोड शो

अभय सिंह ने बताया कि पीएम के टाटानगर स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम के बाद रोड शो होगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम की यात्रा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी. इस दौरान एसपीजी व जिला प्रशासन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के जवान अलर्ट मोड में रहेंगे.

पीएम मोदी की यात्रा के दौरान बंद रहेंगी कनेक्टिंग सड़कें

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिष्टुपुर मुख्य मार्ग की ओर आनेवाली कनेक्टिंग सड़कों को बंद करने का फैसला किया गया है. जमशेदपुर (टाटानगर) स्टेशन के बाहर बागबेड़ा, सुंदरनगर, घाघीडीह व परसुडीह मंडल के लोगों को आयोजन में शामिल रहने को कहा गया है. पोटका समेत अन्य मंडलों को सुबह नौ बजे ही गोपाल मैदान पहुंच जाने को कहा गया है.

गुजराती भवन के पास वाहन पार्क करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर पहुंचने से पहले ही कई स़ड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. इसलिए स्टेशन और आदित्यपुर से आनेवाले भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे गोपाल मैदान पहुंचने से पहले गुजराती भवन के पास अपने वाहनों की पार्किंग करें.

जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी. फोटो : प्रभात खबर

सोनारी से टाटानगर स्टेशन तक होगी बैरिकेडिंग

भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर सोनारी से लेकर स्टेशन तक कई जगह बैरिकेडिंग की जा रही है. बिष्टुपुर मेन रोड के बीच में डिवाइडर पर 10 फीट ऊंचे बैरिकेड लगाये जा रहे हैं, ताकि लोग सड़क के दूसरी तरफ पीएम मोदी के कारकेड के आसपास न जा सकें.

गोपाल मैदान इस बार इतिहास रचेगा – भाजपा का दावा

मुख्य मार्ग पर झूलते हुए पेड़ की टहनियों की कटाई कर दी गई है. जहां भी सड़क खराब थी, उसे ठीक कर लिया गया है. पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा शहर तैयार है. भव्य आयोजन में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी होगी. मोदी की जनसभा में रिकार्ड लोग उमड़ेंगे. गोपाल मैदान इस बार इतिहास रचेगा.

Also Read

PM Modi Road Show: जमशेदपुर में बिष्टुपुर मेन रोड से गोपाल मैदान तक रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Narendra Modi Gift: पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर से देश को देंगे करोड़ों की सौगात, ऐसी है तैयारी

जमशेदपुर से 11 नहीं, 6 वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, 14 को ड्राई रन

पीएम मोदी के झारखंड आगमन से पहले जमशेदपुर के स्कूल-कॉलेज 4 दिन के लिए बंद

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >