मेडिकल वार्ड के छत का प्लास्टर गिरा, हादसा टला

एमजीएम अस्पताल के तीसरे तल्ले में स्थित मेडिकल विभाग के छत का प्लास्टर सोमवार को टूट कर फॉल्स सीलिंग के साथ नीचे गिरा. गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जमशेदपुर :

एमजीएम अस्पताल के तीसरे तल्ले में स्थित मेडिकल विभाग के छत का प्लास्टर सोमवार को टूट कर फॉल्स सीलिंग के साथ नीचे गिरा. गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बता दें कि इसके पहले भी कई बार मेडिकल वार्ड सहित अन्य बिल्डिंग का छज्जा टूटकर गिर चुका है. पिछले दिनों गायनिक विभाग के ओटी की दीवार में दरार आने के साथ उसमें लगा टाइल्स टूट कर गिर रहा था. सूचना मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने इसकी जांच की थी. साथ ही इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को देने के लिए कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >