परसुडीह : नामोटोला से एंटी लार्वा व फाॅगिंग अभियान का शुभारंभ

जमशेदपुर के परसुडीह में मलेरिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए नामोटोला से एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग अभियान की शुरुआत की गई।

वरीय संवाददाता,

जमशेदपुर मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार को परसुडीह क्षेत्र के नामोटोला से एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग अभियान की शुरुआत की गयी. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने निजी खर्च पर इस अभियान का शुभारंभ किया.

अभियान के तहत नामोटोला की विभिन्न गलियों और बस्तियों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फॉगिंग तथा कूड़े-कचरे के ढेर और गंदगी वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. राजकुमार सिंह ने बताया कि वह हर वर्ष अपने निजी संसाधनों से यह अभियान चलाते हैं. इस वर्ष भी परसुडीह थाना क्षेत्र की करीब 21 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग और ब्लीचिंग का कार्य कराया जायेगा.उन्होंने कहा कि समाज के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनका दायित्व है. वर्तमान में जिले में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया के मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >