पंचायत प्रतिनिधियों ने चिकित्सक को किया सम्मानित

डॉक्टर्स डे के मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.

जमशेदपुर :

डॉक्टर्स डे के मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल के ईएनटी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. प्रीति पांडे से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. पंसस सुनील गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होते हैं. वे मरीज की जान बचाने का हरसंभव प्रयास करते हैं. ऐसे में इनका सहयोग व समर्थन करना जरूरी है. डॉ. प्रीति पांडे ने कहा कि वह प्रयास करती हैं कि गरीब व असहाय मरीजों को इलाज से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत न हो. इसलिए उनसे जितना सहयोग बन पड़ता है, करने के लिए तत्पर रहती हैं. प्रतिनिधिमंडल में पंसस सुनील गुप्ता, पूर्व वार्ड सदस्य संगीता देवी, समाजसेवी चंदन कुमार सिंह, सूरज, आकाश समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >