सीतारामडेरा, टुइलाडुंगरी में एक- एक भवन सील

One building each in Sitaramdera, Tuiladungari sealed

जमशेदपुर. जमशेदपुर अक्षेस ने नक्शा विचलन के खिलाफ शनिवार को अभियान चला दो भवनों को सील कर दिया. जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश से उड़नदस्ता टीम ने न्यू सीतारामडेरा और टुइलाडुंगरी में एक- एक भवन को सील किया. नक्शा विचलन कर भवन मालिक पांचवीं मंजिल का निर्माण करा रहे थे. जिसके बाद इन भवनों को जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने भवन को सील कर दिया. भवनों को सील के उपरांत सभी भवन मालिकों को कागजात के साथ अपना पक्ष जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में रखने का आदेश दिया गया है. अभियान जमशेदपुर अक्षेस के कनीय अभियंता महेंद्र कुमार प्रधान के नेतृत्व में चलाया गया. इसमें गणेश राम, प्रकाश भगत, विनोद तिवारी, कृष्णा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >