Jamshedpur News : परसुडीह व हलुदबनी में पाइपलाइन से नहीं हुई जलापूर्ति

Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति अंतर्गत आने वाले 21 पंचायत में से परसुडीह व हलुदबनी के क्षेत्रों में बुधवार को पाइपलाइन से पानी की सप्लाई ठप रही.

गोविदपुर जलापूर्ति योजना के इंटकवेल में वाल्व फट जाने से जलापूर्ति प्रभावित

Jamshedpur News :

छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति अंतर्गत आने वाले 21 पंचायत में से परसुडीह व हलुदबनी के क्षेत्रों में बुधवार को पाइपलाइन से पानी की सप्लाई ठप रही. जबकि मंगलवार को सभी 21 पंचायतों में पानी सप्लाई नहीं हो पायी थी.

जलापूर्ति योजना को संचालित कर रही जेमिनी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को लुआबासा नदी किनारे बने इंटकवेल में वाल्व फट गया था. जिसकी वजह से जलापूर्ति प्रभावित रही. वाल्व को दुरुस्त कर लिया गया है. पाइपलाइन की एयर निकासी के लिए थीम पार्क, राहरगोड़ा और गदड़ा में वाशिंग लाइन के पास एयर वाल्व को खोल दिया गया है, ताकि सभी क्षेत्र में पानी जा सके. बुधवार को हलुदबनी व परसुडीह क्षेत्र में थोड़ी बहुत समस्या रही है. संभवत: गुरुवार से पानी की सप्लाई सभी क्षेत्रों में सामान्य हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >