जमशेदपुर का शातिर अपराधी निसार हसन उर्फ निशु दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Nisar Hasan Arrest in Delhi: गिरफ्तार निशु शातिर अपराधी है. पुलिस को उसकी तलाश मानगो में पवन यादव हत्याकांड, राजा सिंह हत्याकांड के अलावा आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर फायरिंग के मामले में थी. पिछले दिनों मानगो थाना की पुलिस ने निशु के बिष्टुपुर स्थित आवास पर इश्तेहार भी चिपकाया था. इसके अलावा सोनारी में गणेश सिंह पर बम से हमला का भी आरोपी है. गणेश सिंह पर बम से हमला मामले में पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

Nisar Hasan Arrest in Delhi: जमशेदपुर के बिष्टुपुर साउथ पार्क में रहने वाला शातिर अपराधी व अमरनाथ सिंह गिरोह का शूटर निसार हसन उर्फ निशु को गुरुवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार निशु बहरीन से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान दिल्ली एयरपोर्ट की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. निशु के खिलाफ जिला पुलिस ने लुकआफ्टर नोटिस जारी किया था. यह जमशेदपुर का पहला अपराधी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने लुक आफटर नोटिस जारी किया था. निशु के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क किया. जिसके बाद जिला पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गयी है. पुलिस निशु को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर आयेगी.

सोशल मीडिया पर पुलिस को दी थी चुनौती, एनकाउंटर के भय से जारी किया वीडियो

निशु ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया था. जिसमें पिस्तौल लेकर उसने जिला पुलिस को खुली चुनौती दी थी. वीडियो में उसने पुलिस की गिरफ्त में कभी नहीं आने की बात कही थी. इसके अलावा जिला के एक तेज तर्रार डीएसपी के संबंध में अपशब्द का इस्तेमाल किया था. उक्त वीडियो काफी वायरल हुआ था. जिसके बाद तत्कालीन एसएसपी किशोर कौशल ने निसार हसन उर्फ निशु के खिलाफ लुक आफटर नोटिस जारी किया था. जिसके तहत देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर निसार हसन उर्फ निशु की तस्वीर जारी की गयी थी. वहीं उसे देखते ही गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया था. इधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद पुलिस एनकाउंटर के भय से निशु ने अपनी गिरफ्तारी का वीडियो जारी किया. जिसमें कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा उसके साथ कुछ गलत किया जा सकता है.

पवन यादव, राजा सिंह हत्याकांड व अंशु पर फायरिंग में था वांछित

गिरफ्तार निशु शातिर अपराधी है. पुलिस को उसकी तलाश मानगो में पवन यादव हत्याकांड, राजा सिंह हत्याकांड के अलावा आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर फायरिंग के मामले में थी. पिछले दिनों मानगो थाना की पुलिस ने निशु के बिष्टुपुर स्थित आवास पर इश्तेहार भी चिपकाया था. इसके अलावा सोनारी में गणेश सिंह पर बम से हमला का भी आरोपी है. गणेश सिंह पर बम से हमला मामले में पुलिस ने निशु को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मानगो में राजा सिंह और पवन सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में भी उसका नाम आया था. उस वक्त वह जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया था.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

नानी की मौत पर घर आया था निशु, पुलिस के आने से पहले हो गया था फरार

गत वर्ष निशु की नानी की मौत हो गयी थी. जानकारी मिलने पर वह घर आया था. जिसकी भनक पुलिस को लग लगी थी. पुलिस निशु की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन तबतक वह फरार हो गया था. जिसके बाद वह बहरीन चला गया था. बहरीन से बीच-बीच में वह कोलकाता आता था.

अलग गिरोह बनाकर वसूल रहा था रंगदारी

पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश निसार हसन उर्फ निशु शहर में अलग गिरोह बनाकर रंगदारी की वसूली कर रहा था. इसके अलावा आरपराधिक वारदात को भी अंजाम दे रहा था. पूर्व में वह अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा था. लेकिन गिरोह में वर्चस्व को लेकर चल रहे आपसी विवाद में निशु ने अलग से गिरोह तैयार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन के यार्ड में पानी भरा, ट्रेन का रूट बदला

Heavy Rain Red Alert: 24 घंटे में भारी बारिश से रांची, बोकारो समेत 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD का अलर्ट

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश से 2 छात्रों समेत 3 की मौत, नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

रांची में बोले गिरिराज सिंह- झारखंड में तसर रेशम कीट पालन करने वालों की मदद करे नाबार्ड

भारी बारिश का अलर्ट, रांची के सभी स्कूल 21 तक बंद, आदेश का पालन नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >