Jamshedpur News : गोलपहाड़ी से जुगसलाई पेट्रोल पंप तक की नयी सड़क बनेगी फोरलेन, ये है योजना

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान के तहत शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है.

1000 करोड़ रुपये की योजना को धरातल पर उतारने की हो रही तैयारी

पहले फेज में 283 करोड़ से बनेगी नयी स्टेशन बिल्डिंग

400 करोड़ की लागत से वंदे भारत कोचिंग डिपो होगा तैयार

यात्रियों के लिए 16 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर लगाये जायेंगे

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान के तहत शहर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. गोलपहाड़ी से जुगसलाई स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप तक सड़क को चौड़ा कर फोरलेन (करीब 30-40 मीटर) बनाया जायेगा. करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क से ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी और शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक होगा.

इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए रेलवे ने लगभग 1000 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है, जिस पर काम शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. पहले चरण में 283 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन की नयी बिल्डिंग बनेगी. इसके साथ ही 400 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत ट्रेनों के लिए अत्याधुनिक कोचिंग डिपो भी तैयार किया जायेगा. योजना के तहत टाटानगर स्टेशन पर पांच नये प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे. अभी जहां पांच प्लेटफॉर्म हैं, वहीं प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 10 हो जायेगी. इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए 16 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर लगाये जायेंगे, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांगों को काफी राहत मिलेगी.

स्टेशन के उत्तर और दक्षिण दिशा में नयी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेगी. उत्तर दिशा में जी 3 और दक्षिण दिशा में जी 6 बिल्डिंग का निर्माण होगा. दोनों के बीच एयर कंकॉर्स (ऊपरी सेतु) बनाया जायेगा, जिससे यात्री आसानी से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक जा सकेंगे. पुराने स्टेशन गेट को साउथ स्टेशन बिल्डिंग के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां फूड कियोस्क, टैक्सी बूथ, हेल्प डेस्क, वेटिंग एरिया और अन्य सुविधाएं मिलेंगी. वहीं बर्मामाइंस की ओर सेकेंड एंट्री को नॉर्थ स्टेशन बिल्डिंग बनाया जायेगा.

करीब 36 महीने में इस पूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. परियोजना पूरी होने के बाद टाटानगर स्टेशन न सिर्फ आधुनिक दिखेगा, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh singh

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >