Jamshedpur News : नरेश अग्रवाल को फोटोग्राफी में स्वर्ण पदक

Jamshedpur News : फोटोग्राफी सोसाइटी ऑफ अमेरिका से मान्यता प्राप्त आर्ट सेंस 2025 द्वारा आयोजित फोटो ग्राफिक सैलून की ट्रैवल कैटेगरी में जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है.

Jamshedpur News :

फोटोग्राफी सोसाइटी ऑफ अमेरिका से मान्यता प्राप्त आर्ट सेंस 2025 द्वारा आयोजित फोटो ग्राफिक सैलून की ट्रैवल कैटेगरी में जमशेदपुर के नरेश अग्रवाल को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है. इस प्रतियोगिता में कई देशों के फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया था. नरेश अग्रवाल को उनके छायाचित्र मल्टीपल केव्स पर यह पुरस्कार दिया गया है. चित्रों का चयन तीन ज्यूरी की कमेटी के द्वारा किया गया.

नरेश अग्रवाल मूलतः ग्रामीण जीवन के चित्रों को उकेरने वाले छायाकर हैं. उनके 350 से अधिक चित्रों को भारत ही नहीं भारत के बाहर कई देशों में प्रदर्शनी के लिए चुना गया एवं पुरस्कृत भी किया गया है. वे विलुप्त होती सवर जाति के ऊपर महत्वपूर्ण काम कर रहें हैं. दुबई की विश्व प्रसिद्ध संस्था हिप्पा, जो हिप्पा फोटो प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित करती है और हमदान अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार के लिए मशहूर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >