वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से रविवार को पूर्वी जमशेदपुर और पश्चिम जमशेदपुर के मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें बढ़ी संख्या में युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग शामिल हुए. इस दौरान बूथों पर शपथ ग्रहण करने के उपरांत रंगोली, खेल, मानव श्रृंखला, मेहंदी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के साथ सीाी की भागीदारी सुनिश्चित करायी गयी. साथ ही नये मतदाता जोड़ने के लिए बूथ जागरूकता समूह की ओर से प्रेरित किया गया. जेएच तारापोर स्कूल धतकीडीह बूथ पर सिटी मैनेजर प्रकाश साहू ने लोगों को शपथ दिलायी. कार्यक्रम में बीएलओ शमशाद अकरम, सबा काश्मी, मिनारा खातून, महजबीन कोसर, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सक्रिय सदस्य, स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद थे.जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिम में चलाया मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान

जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिम में चलाया मेरा वोट, मेरा अधिकार अभियान
Copied link
My Vote, My Rights campaign launched in Jamshedpur East and West