तीन साल से कार्यरत एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो लिपिकों का हुआ तबादला

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तीन साल से कार्यरत दो लिपिकों का धनबाद तबादला कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने 14 अगस्त तक कार्यमुक्त होने का निर्देश दिया है.

जमशेदपुर: स्वास्थ्य विभाग ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज में तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह पर कार्यरत लिपिक विवेकानंद चाॅद और सुजायत आलम का तबादला कर दिया गया है. इन दोनों को शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय धनबाद भेजा गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 14 अगस्त तक इनको कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है. किसी कारण से वे कार्यमुक्त नहीं होते हैं, तो 17 अगस्त तक स्वत: कार्यमुक्त हो जायेंगे. गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने अकांउट सेक्शन में जमे तीन साल से जमे कर्मियों के तबादला का निर्देश राज्य स्तर पर दिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >