एमजीएम अस्पताल में काम कर रहे मजदूर की मौत, ठनका लगा या फिसलकर गिरा?

जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल के नए भवन निर्माण स्थल पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई है. तेज बारिश के बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले की जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.

जमशेदपुर: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के नए भवन निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूर तारा शेष गिरि(22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतक मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कोटपाकटी का रहने वाला था और मजदूरी करने जमशेदपुर आया था.

​जानकारी के अनुसार, सोमवार को शहर में हुई तेज बारिश के चलते निर्माण स्थल पर काम जल्दी रोक दिया गया था. इसके बाद तारा शेष गिरि किसी व्यक्तिगत काम से बाहर निकला था. इसी दौरान उसके गिरने की खबर अन्य साथी मजदूरों को मिली. आनन-फानन में सहकर्मी उसे गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

​मजदूर की मौत को लेकर संशय बना हुआ है. कुछ लोगो का कहना है कि ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. जबकि अन्य का मानना है कि वह फिसलकर गिर गया था. वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >