Jamshedpur News : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण

Jamshedpur News : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ.

जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में 17 तक दिया जायेगा प्रशिक्षण

Jamshedpur News :

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ. यह प्रशिक्षण 14 से 17 अक्तूबर 2025 तक जमशेदपुर महिला महाविद्यालय में दिया जायेगा.

प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न आयामों जैसे इवीएम, वीवीपैट संचालन, वोटर टर्न आउट प्रबंधन, सामान्य त्रुटियों एवं शंकाओं का समाधान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी मास्टर ट्रेनर्स को समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण ग्रहण करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >