Jamshedpur News : मानगो : राशन दुकानदार को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur News : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

वसीम का बब्बू के साथ रुपये लेन-देन का चल रहा था विवाद

Jamshedpur News :

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-13 डी में राशन दुकानदार अबू सन्ना उर्फ बब्बू को गोली मार कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में वसीम अंसारी उर्फ वसीम खान और नयाब हुसैन उर्फ टेनिस उर्फ दानिश शामिल है. दानिश ने ही बब्बू पर गोली चलायी थी. पुलिस ने उनके पास से दो हथियार भी बरामद किया है. इसमें से एक हथियार का इश्तेमाल फायरिंग में किया गया था. उक्त जानकारी साेमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने एसएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. सिटी एसपी ने बताया कि 28 सितंबर को वसीम खान अपने एक साथी के साथ बुलेट पर सवार होकर आया था और बब्बू को गोली मार दी थी.

सिटी एसपी ने बताया कि वसीम का बब्बू के साथ रुपये लेन-देन का विवाद चल रहा था. सभी एक साथ मिल कर बकरी चोरी कर उसे बेचने का काम करते थे. उसी रुपये के लेन-देन को लेकर वसीम और बब्बू में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वसीम पर फायरिंग, लूट, छिनतई के 11 केस पहले से दर्ज हैं. वह कई बार जेल भी जा चुका है. इस घटना के दो अन्य अभियुक्त रौनक और शाहरुख खान उर्फ चूहा बच्चा पूर्व में सरेंडर कर चुके हैं.

दानिश के घर से पुलिस ने बरामद किया हथियार

सिटी एसपी ने बताया कि वसीम की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर दानिश के घर पर पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने दानिश के घर से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार और एक अन्य देसी कट्टा भी बरामद किया है. उसके बाद पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >