मुख्य संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो के विभिन्न जलसंकट वाले 25 इलाकों में रविवार को 70 हजार लीटर पेयजल की आपूर्ति की गयी. इनमें संकोसाई रोड नंबर 1 , किस्टो नगर, बागान शाही, श्याम नगर, रामनगर, संकोसाई रोड नंबर 5, 4, जेपी स्कूल, केंरूकोचा, बालीगुमा बागान एरिया, लक्ष्मण नगर, सुखना बस्ती, शांति नगर, डिमना बस्ती, तिर्की मैदान, हयातनगर, पारडीह बस्ती रोड नंबर 8,6, जवाहर नगर, हिल व्यू कॉलोनी रोड नंबर 14, 15 ,जवाहर नगर शामिल है. मानगो में जल संकट से निपटने के लिए कर्मचारी एवं अधिकारियों की प्रति नियुक्ति की गयी है. मालूम हो कि मानगो जलापूर्ति का फिल्टर प्लांट का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से मानगो के 24 हजार उपभोक्ता के घर में जलापूर्ति शनिवार को ठप थी.मानगो: जलसंकट वाले 25 इलाकों में 70000 लीटर पानी का हुई जलापूर्ति

मानगो: जलसंकट वाले 25 इलाकों में 70000 लीटर पानी का हुई जलापूर्ति
Copied link
Mango: 70,000 liters of water supplied to 25 water-stressed areas