पेटिंग में मंदार मंडल और स्लोगन लेखन में शाहिना आफरीन अव्वल

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई. विजेताओं को राज्य स्तर के लिए चुना गया है.

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत ''माय भारत'' पूर्वी सिंहभूम द्वारा करीम सिटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से कॉलेज सभागार में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली. समापन पर बताया गया कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज, विशिष्ट अतिथि आइआइटी हिंद के निदेशक डॉ ताहिर, जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर तथा एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज उपस्थित रहे.

ये रहे प्रथम स्थान पर

  • पेंटिंग : मंदार मंडल (करीम सिटी कॉलेज)स्लोगन लेखन : शाहिना आफरीन (करीम सिटी कॉलेज)
  • समूह गायन : निरेश सोरेन एवं समूह (करीम सिटी कॉलेज)समूह नृत्य : स्नेहा खलखो एवं समूह (करीम सिटी कॉलेज)
  • नुक्कड़ नाटक : रोनक रोशन एवं समूह (करीम सिटी कॉलेज)कविता वाचन : सूर्या कुंडू (द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन)
  • वाद-विवाद : प्रियंका तिवारी (द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन)शॉर्ट फिल्म/रील : श्रद्धा टोपनो (डीबीएमएस कॉलेज )


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rima rani dey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >