पोटका के 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में चला मलेरिया जांच अभियान

जमशेदपुर के पोटका में मलेरिया की रोकथाम के लिए 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष जांच और उपचार अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

मलेरिया की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए शनिवार को पोटका प्रखंड के सभी 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं पंचायतों में विशेष जांच एवं उपचार अभियान चलाया गया. 20 मेडिकल ऑफिसरों की टीम को साहिया और एमपीडब्ल्यू के साथ मलेरिया जांच किट, दवाएं और अन्य स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराकर संबंधित क्षेत्रों में तैनात किया गया.

अभियान की निगरानी सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल कर रहे हैं. अभियान शुरू होने से पहले पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक कर चिकित्सा पदाधिकारियों को घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच, पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार और प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये. सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत जांच कराएं, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, जलजमाव न होने दें और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का पूरा कोर्स करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

चंद्रशेखर प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 15 सालों से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. स्वास्थ्य सहित अन्य बीटों में अच्छी पकड़ है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >