चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा ए-केबिन-राउरकेला रेलखंड के बीच पांचवीं रेल लाइन को चालू करने की तैयारी तेज हो गयी है. इसके लिए बंडामुंडा डी-केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का काम चल रहा है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस कार्य के कारण 4 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है.
रेल प्रशासन के अनुसार, इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन के दिनों में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी. इसके अलावा राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जरूर जांच लें.
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू : 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू : 4 से 13 अक्टूबर
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर : 3 से 12 अक्टूबर
58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर : 4 से 13 अक्टूबर
58152/58151 बरसुआं-बिरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर : 4 से 15 अक्टूबर
18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस : 6 और 8 अक्टूबर
18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस : 9 और 11 अक्टूबर
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस : 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस : 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस : 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस : 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस : 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस : 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
22861 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस : 4, 6, 11 और 13 अक्टूबर
22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस : 5, 7, 12 और 14 अक्टूबर
12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस : 5, 7 और 12 अक्टूबर
12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस : 6, 8 और 13 अक्टूबर
18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस : 4 और 11 अक्टूबर
18049 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस : 3 और 10 अक्टूबर
18050 बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस : 4 और 11 अक्टूबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस : 9 अक्टूबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस : 11 अक्टूबर
12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर
12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस : 12 अक्टूबर
12767 हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस : 12 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस : 12 अक्टूबर
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
12262 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
12261 सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस : 14 अक्टूबर
12835 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
12836 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस : 15 अक्टूबर
18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस : 13 अक्टूबर
राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
एनआई कार्य के कारण कुछ प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा. 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर को गोमो-आद्रा-मिदनापुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर चलेगी.
वहीं 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईबी होकर चलेगी.
यात्रियों को परेशानी से बचने के लिए रेलवे ने यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति और रूट की जानकारी लेने की सलाह दी है.
