Jamshedpur News : परसुडीह में बड़ी चोरी, सात ताले और दो लॉकर तोड़कर लाखों की संपत्ति ले गये चोर

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सुभाष नगर राजेंद्र पथ निवासी शिवशंकर दास के घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है.

गैस सिलेंडर और बर्तन भी ले गये बदमाश

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सुभाष नगर राजेंद्र पथ निवासी शिवशंकर दास के घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. चोरों ने घर का सात ताला और दो लॉकर तोड़कर करीब तीन लाख रुपये नगद, चार से पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, पीतल-तांबे के बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर लिये. कुल नुकसान करीब 9 से 10 लाख रुपये की बतायी जा रही है. शिवशंकर दास के बेटे व होटल संचालक सूरज दास ने बताया कि वे लोग 10 मई को बहरागोड़ा में चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने गये थे. घर की देखरेख की जिम्मेदारी एक रिश्तेदार को सौंपी थी. 12 मई की रात लौटने पर घर के मुख्य गेट समेत अलग-अलग कमरों के सात ताले और दो लॉकर टूटे मिले. अलमारी से नकदी और जेवर गायब थे.

सूरज दास ने बताया कि घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गयी, जिसके बाद टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे. 13 मई को परसुडीह थाना में लिखित शिकायत भी दी गयी, लेकिन 14 मई की रात तक पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची थी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. सूचना मिलने पर जिला पार्षद डॉ. पारितोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >